खेलों से संबंधित प्रमुख जानकारी – Important information related to sports

 खेलों से संबंधित प्रमुख जानकारी

क्रिकेट :- 

क्रिकेट खेल का जन्मदाता इंग्लैंड को माना जाता है। दुनिया का पहला क्रिकेट क्लब हैंबलडन में 1760 के दशक में बना और मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब (MCC) 1787 में। क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच 1877 ई. (15-19 मार्च) में ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में आयोजित किया गया! क्रिकेट का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच 1971 में मेलबर्न में आयोजित किया गया था
क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आई.सी.सी है, जिसका मुख्यालय 1 अगस्त, 2005 से दुबई में है, पहले यह लाॅडर्स में था।

परिमाप :-  पिच की लंबाई : 22 गज (20.11 मीटर),  गेंद का भार : 155 से 163 ग्राम,  बल्ले की लंबाई  : 96.52 सेंटीमीटर (38 इंच) अधिकतम, बल्ले की चौड़ाई : 10.8 सेंटीमीटर (4.25 इंच) अधिकतम, स्टंप की लंबाई : लगभग 72 सेंटीमीटर

नोट :-क्रिकेट के बल्ले बनाने के लिए  सैलिक्स परप्यूरिया  ( Salix Purpurea) लकड़ी का प्रयोग किया जाता है! क्रिकेट का सबसे अच्छा बल्ला शरपत (Willow) पेड़ की लकड़ी से बनाया जाता है!

27 नवम्बर, 2015 को ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड के बीच पहली बार दिन रात का टेस्ट मैच गुलाबी गेंद ( Pink Ball) से एडिलेड में खेला गया। 

क्रिकेट शब्दावली:-

चाइनामैन, बैट्समैन, बाॅलर, विकेट कीपर, फील्डर, एल.बी.डब्ल्यू., कैच, हिट विकट, थ्रो, मेडन, छक्का, चौका, वाइड, स्विंग, स्ट्रोक, कवर, मिड ऑन, मिड विकेट, ओवर द विकेट, राउंड द विकेट, लेग स्पिनर, ऑफ स्पिनर, ओवर थ्रो, गली, ओवर, ओवर, स्लीप, कवर प्वाइंट, सिली प्वाइंट, लॉन्ग आफ, लॉन्ग आन, थर्ड मैन, शॉट पिच, हुक, डेड बॉल, रन आउट, पॉपिंग क्रीज आदि।

हॉकी :-

हॉकी का पहला संगठित क्लब 1861 स्थापित ‘ब्लैकहीथ एबी एंड क्लब’ (इंग्लैंड) है! हॉकी की  सर्वोच्च संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल दि हॉकी (एफ.आई.एच) है, जिसकी स्थापना 1884 ई. में  की गई थी! हॉकी का पहला  अंतरराष्ट्रीय मैच 26 जून, 1895 को राइल में वेल्स एंड आयरलैंड के बीच खेला गया। ओलंपिक में सर्वाधिक 8 बार हॉकी का खिताब भारत ने जीता है। हॉकी का पहला विश्व कप 1971 ईस्वी में बार्सिलोना में आयोजित किया गया ! अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच की अवधि 70 मिनट की होती है।

परिमाप :-  मैदान की लंबाई : 91.44 मीटर, मैदान की चौड़ाई : 50-55 मीटर, गेंद का 

वजन : 155-163 ग्राम
खेल शब्दावली :- स्टिक, पेनाल्टी, स्ट्रोक, सकून, साइड लाइन, रेफरी, ट्राई ब्रेकर, पेनाल्टी, अंडरकटिंग, वुली, सेंटर, फारवर्ड, रॉलओन, पुश इन, शूटिंग, हाफ वाली, फुल बैक आदि।

नोट :-  सिलारू (हिमाचल प्रदेश) में भारत का सबसे ऊंचा हॉकी का स्ट्रोटर्फ मैदान बनाया गया है। 2018 का महिला हॉकी विश्व कप इंग्लैंड में होगा

वॉलीबॉल :-

वॉलीबॉल का जन्म  संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ! इस खेल को एक अमेरिकी विलियम जी. मॉर्गन ने 1895 ईसवी में शुरू किया। इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन (FIVB) का गठन 1947 ईस्वी में पेरिस में हुआ था जिसे 1984 ईस्वी में स्विट्जरलैंड के लुसाने में ले जाया गया।  वॉलीबॉल का प्रथम विश्व चैंपियनशिप (पुरुष) 1949 में आयोजित हुआ था और विश्व चैंपियनशिप (महिला+पुरुष) के लिए 1952 से शुरू हुआ! 1964 में वॉलीबॉल ओलंपिक में शामिल किया गया (टोक्यो ओलंपिक में)। वॉलीबॉल विश्व कप का आयोजन  FIVB के द्वारा 1965 से किया गया जिसकी मेजबानी पोलैंड ने किया था! 1977 से विश्व कप वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) का आयोजन जापान कर रहा है

परिमाप :-  कोर्ट की लंबाई : 18 मीटर, कोर्ट की चौड़ाई : 9 मीटर, गेंद का वजन : 250 से 70 ग्राम

खेल शब्दावली :-  ब्लॉकिंग, रोटेशन, नेट फाल्ट, वालीपास,    फोर आर्म पास, सर्विस, हुक, सर्व, सेट अप, रैफरी, स्पाइक, (स्मैश) , एरियल, स्विच, डिगपास, बूस्टर, लव, फ्लोटर आदि

फुटबॉल :-

फुटबॉल का जन्म इंग्लैंड में हुआ! 1857 ईसवी में इंग्लैंड में विश्व का पहला फुटबॉल क्लब ‘शेफील्ड फुटबॉल क्लब’ का गठन हुआ। भारत में फुटबॉल अंग्रेजो के द्वारा लाया गया और भारत का पहला फुटबॉल क्लब ‘डलहौजी क्लब’ था! विश्व की सबसे बड़ी फ़ुटबॉल संस्था ‘इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन’ (फीफा) है जिसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। फीफा द्वारा आयोजित विश्व कप फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है; पहला विश्व कप 1930 ई. में आयोजित किया गया था!  इसे प्रति चार वर्ष आयोजित किया जाता है। 

परिमाप :-  मैदान की लंबाई : 91-120 मीटर, मैदान की चौड़ाई : 45-91 मीटर, गेंद का वजन : 396-453 ग्राम

खेल शब्दावली :-  फुल बैक, हाफ बैक, स्ट्राइकर, सेंटर, पेनाल्टी किक, फ्री किक, रैफरी, टाई ब्रेकर, हैट ट्रिक, हैंडबॉल, स्वीपर, बैक, थ्रो इन, हैंडबॉल, फाउल्ट आदि।
नोट :-  1942 एवं 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण फुटबॉल का विश्व कप नहीं हुआ।
2014 विश्व कप फुटबॉल में मिले अवार्ड :- गोल्डन बॉलबॉल- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना), गोल्डन बूट- जेम्स रोड्रिगेज (कोलंबिया), गोल्डन ग्लोव- मैन्युल नुएर (जर्मनी), यंग प्लेयर अवॉर्ड- पॉल पोग्बा (फ्रांस)

टेबल टेनिस :-

इस खेल का जन्मदाता इंग्लैंड है। ‘इंटरनेशनल टेबल टेनिस एसोसिएशन’ की स्थापना 1926 ईस्वी में की गई थी टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप का मैच पहली बार 1927 ईस्वी में हुआ टेबल टेनिस का विश्व चैंपियनशिप 2 वर्ष के अंतराल पर आयोजित की जाती है।

परिमाप :-  टेबल की लंबाई : 2.74 मीटर (9 फीट) , टेबल की चौड़ाई :1.52 मीटर (5 फीट), टेबल की 

ऊंचाई : 76 सेमी, गेंद का वजन : 2.4 – 2.53 ग्राम, गेंद का रंग : सफेद अथवा पीला

प्रमुख खेल शब्दावली :-   सर्विस, पेनहोल्डर ग्रिप, बैक स्पिन, सेंटर लाइन,  हाफ कोर्ट, साइड स्पिन, स्विंग, पुश स्ट्रोक, रैली, लेट, रिवर्स, टॉप स्पिन, फायल, चाइनीज ग्रिप आदि

बास्केटबॉल :-

इस खेल का आविष्कार जेम्स स्मिथ ने  सन 1891 में अमेरिका में किया। इसके अंतर्राष्ट्रीय संघ की स्थापना सन 1932 में फेडरेशन इंटरनेशनल डे बास्केटबॉल एसोसिएशन  (FIBA) के नाम से हुई!  भारत में प्रथम बास्केटबॉल खेल सन 1930 में खेला गया ! इसका पहला विश्व चैंपियनशिप मैच 1950 ईस्वी में आयोजित हुआ

परिमाप :-  कोर्ट की लंबाई : 28 मीटर, कोर्ट कीचौड़ाई :15 मीटर, बास्केट की ऊंचाई : जमीन से 3.05 मीटर, बास्केटबॉल का वजन : 600-650 ग्राम

खेल शब्दावली :-  रिंग गार्ड, प्वाइंट, डेड बॉल, बास्केट हैंगिंग, लीड पास, गोल, सेंटर लाइन, फ्री थ्रो लाइन, बैक बोर्ड, फ्रंट कोर्ट, टिप ऑफ, पिक, पिनोट, की होल आदि।

बैडमिंटन :-

आधुनिक बैडमिंटन का विकास संभवतः इंग्लैंड में हुआ था !  इसका  सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल बैडमिंटन फेडरेशन की स्थापना 1934 में की गई थी ! विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत 1977 ई. में हुई थी

परिमाप :- कोर्ट की लंबाई : 4 फीट, कोर्ट की चौड़ाई : 20 फीट, नेट की ऊंचाई : 5 फीट,

कॉर्क का वजन : 4.74-5.51 ग्राम, रैकेट का वजन : 85-140 ग्राम के बीच

प्रमुख खेल शब्दावली :-  कोर्ट, लॉंग सर्विस, नेट फॉल्ट, डबल फॉल्ट, सर्विस ब्रेक, मैच प्वाइंट, सेट प्वाइंट, हाई सर्विस, क्रॉस शॉट, सर्विस चेंज, ड्यू एडवांस ड्रॉप ड्राइव क्लॉक मैथ्स लव लेट लव ऑल आदि  लॉन टेनिस खेल का विकास इंग्लैंड में हुआ था

लॉन टेनिस :-

आधुनिक संदर्भ में इस खेल का विकास इंग्लैंड में हुआ।  टेनिस की  सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (I.T.F) की स्थापना 1913 ई. में पेरिस में की गई। ऑस्ट्रेलियन ओपेन, बिम्बलडन, फ्रैंच ओपेन एवं यूएस ओपेन  चैम्पियनशिप ग्रैंड स्लैम चैम्पियनशिप में शामिल हैं
1. ऑस्ट्रेलियन ओपेन – जनवरी में मेलबोर्न में, 1905 से
2. फ्रैंच ओपेन – मई-जून – रोलॉड गारो (पेरिस) में, 1891 से
3. बिम्बलडन – जून-जुलाई, लंदन में, 1877 से
4. यू. स ओपेन – अगस्त-सितम्बर, न्यूयॉर्क में, 1881 से

परिमाप :-  मैदान की लंबाई : 78 फीट (एकल), मैदान की चौड़ाई : 27 फीट (एकल), 36 फीट (युगल),नेट की ऊंचाई : 3 फीट, गेंद का वजन : 56.7-58.5 ग्राम, रैकेट की अधिकतम लंबाई : 32 इंच, गेंद का रंग सफेद अथवा पीला

प्रमुख खेल शब्दावली :-  बैक हैंड ड्राइव, वाली, हाफ वाली, लेट, फॉल्ट, स्मैश, डयूश, सर्विस, ग्रैंड स्लैम, ट्राई ब्रेकर, लव, चेंज, सेट, इन, आउट

पोलो :- 

आमतौर पर यह माना जाता है कि पोलो का जन्म फारस में हुआ था। फारस में 525 ईशा पूर्व में ‘पुलु’ के नाम से यह खेल खेला जाता था। कुछ लोगों का मानना है कि पोलो का जन्म भारत के मणिपुर में हुआ। आधुनिक काल में सबसे पहले पोलो का गठन 1859 में असम के कछार में हुआ। भारत से यह खेल 10 वीं हुसार रेजिमेंट द्वारा 1869 ईस्वी में इंग्लैंड ले जाया गया

परिमाप :-  खेल के मैदान की लंबाई : 300 गज, खेल के मैदान की चौड़ाई : 150 गज, गोलों के बीच का

 फासला : 250 गज, गोलपोस्ट के बीच की चौड़ाई :  8 गज

प्रमुख खेल शब्दावली :-  बंकर, चकर, मैलेट, बंडर, चुक्का, एरिस रेल, एंगल शॉट आदि

एथलेटिक्स :- 

पहला ओलंपिक जो ईशा पूर्व आठवीं सदी में हुआ था उसमें यह एकमात्र खेल था। ईसा पूर्व आठवीं शताब्दी में उमर द्वारा लिखित इलियड में पैदल दौड़ का वर्णन मिलता है। एथलेटिक्स इंग्लैंड में ईसा बाद 12 वीं सदी में प्रारंभ हुई। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स एमैच्योर फेडरेशन (IAAF) की स्थापना 16 देशों ने मिलकर 1912 ईं बनाया था। यह संघ प्रति 4 वर्ष पर विश्व चैंपियनशिप कराती है आई.ए.ए.एफ का मुख्यालय मोनैको में है

डेकाथलोन :- पुरुषों की प्रतियोगिता है, जिसमें 10 खेल 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्क थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो सम्मिलित है जो 2 दिनों तक चलता है।

हेप्टाथलोन :-  यह महिलाओं की प्रतियोगिता है, जिसमें सात खेल 100 मीटर की बाधा दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट, 200 मीटर दौड़, लंबी कू,द 800 मीटर दौड़ एवं जेवलिन थ्रो सम्मिलित है।

पेंटाथलोन :-  पांच खेलों का एक दिवसीय प्रतियोगिता है, जिसमें ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, 1500 मीटर दौड़  इसी क्रम में आयोजित किए जाते हैं।

स्टीपलचेस :- यह दौड़ सामान्यतः 3000 मीटर दूरी की होती है जिसमें बाधाएं हर्डलस एवं पानी के रूप में होती है। इसे पैदल चाल के नाम से भी जाना जाता है!

शॉटपुट :-   इस खेल में  एथलीट धातु की गेंद को हवा में फेंकते हैं।
पोल वॉल्ट :-  इस खेल में एथलीट पतले झंडे के सहारे छलांग लगाता है तथा जमीन पर रखें एक गद्दे पर गिरता है।

डिस्कस थ्रो :-  इसमें तश्करी के आकार का डिस्कस होता है जिसे एथलीट एक हाथ से डेढ़ चक्कर घूमने के बाद फेंकता है।

कुश्ती :-

ईशा पूर्व 708 में यूनानियों ने अपने ओलंपिक में कुश्ती को शामिल कर लिया था।
कुल मिलाकर कुश्ती के 50 प्रकार हैं। ओलंपिक में ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती आर्मेचर होती है। इस खेल की सर्वोच्च संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल डी ला लुटे (FILA)है।
परिमाप :-  अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 9 मीटर व्यास का एक गोलाकार प्रतियोगिता क्षेत्र तथा 1 मीटर व्यास का एक केंद्रीय वृत्त। गद्दे पर आयोजित मुकाबले में 1:1 मीटर व्यास का ऊंचा गद्दा।

प्रमुख खेल शब्दावली :-  हीव, हाफ नेल्सन, क्रैडल, डबल नेल्सन, टाइम कीपर, डागफल, मैट, ब्रिज, कॉशन, एक्टिव, अटैक, रीबाउट, होल्ड, हेड लॉक आदि।

शतरंज :-

सामान्यतः ऐसा माना जाता है कि भारत में यह खेल ईसा बाद सातवीं सदी में शुरू हुआ। द फेशन इंटरनेशनल डे एचेस (FIDE) इस खेल को नियंत्रित करती है तथा हर 2 साल में एक बार विश्व चैंपियनशिप तय करने के लिए प्रतियोगिता कराती है।

खेल के सामान :-  इसके बोर्ड को चेकर बोर्ड कहते हैं जिसमें 64 वर्ग बने होते हैं, जिनमें 8 ऊर्ध्वाधर तथा 8 क्षैतिज पंक्तियां बनी होती है। इसके वर्ग दो विपरीत रंगों से रंगे होते हैं। हर खिलाड़ी के पास अलग-अलग रंग के 16 चेसमेन होते हैं।

प्रमुख खेल शब्दावली :-  बिशप, गैंम्बिट, चेकमेट, स्टेलमेट, पॉन, ग्रैंड मास्टर, फिडे, नाइट, एलो रेटिंग, रैंक, कैशल, पीसेज, चेक आदि।

गोल्फ :- 

आधुनिक गोल्फ का खेल सर्वप्रथम स्कॉटलैंड में शुरू हुआ। आधुनिक गोल्फ में पुरुषों के ग्रैंडस्लैम में चार टूर्नामेंट होते हैं!  मास्टर ओपेन, यूनाइटेड स्टेट्स ओपन, ब्रिटिश ओपन और प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (पी.जी.ए.)  चैंपियनशिप।

टी :- वह समतल भूमि जहां से पहला शॉट लगाया जाता है।

परिमाप :- गोल्फ कोर्स 125 से 175 एकड़ तक होता है! बॉल का वजन 45.9 ग्राम और परिधि 4.27 सेमी होता है!  छिद्र का व्यास 4 इंच।

प्रमुख खेल शब्दावली :-  बोगी, फोरसम, स्टाइमी, टी, पुट हॉल, निवालिक, कैडी, लिम्स, आयरन, पुटिंग, द ग्रीन, बंकर, कोर्स, लाई, पोस्ट आदि।

वाटर पोलो :- 

यह खेल सन 1860 ई. में इंग्लैंड में शुरू हुआ। इस खेल को शुरू करने का श्रेय मुख्यतः ग्लासगो के विलियम विल्सन को जाता है। पहली आधिकारिक प्रतियोगिता सन 1874 में लंदन में हुई जबकि पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1890 ई. में इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच हुआ था। अंतरराष्ट्रीय वाटर पोलो बोर्ड का गठन 1950 में खेल के नियम बनाने के लिए हुआ।

परिमाप :-  इनके लिए 20 से 30 मीटर लंबा एवं 8 से 20 मीटर चौड़ा पानी का क्षेत्र चाहिए! गेंद का वजन 400 से 450 ग्राम तक होना चाहिए! गोल पोस्ट सामान्यतः 3 मीटर चौड़ा तथा पानी की सतह से 0.9 मीटर ऊँचा होना चाहिए

प्रमुख खेल शब्दावली :-  2 मीटर लाइन, 4 मीटर लाइन, गोल्डलाइन, कैप्स, पर्सनल, फॉल्ट, बॉल अंडर इसरलेसिंग आदि।

बेसबॉल :-

यह खेल 19 वीं सदी के मध्य में अमेरिका में विकसित हुआ। ऐसा माना जाता है कि इसकी खोज अबनेर डबलडे ने सन् 1839 ई. में की। इस खेल के नियमों को एलेक्जेंडर कार्टराइट ने लिखा!
वह खिलाड़ी जो बॉल को बैटर के लिए फैंकता, पिचर कहलाता है!

परिमाप :- बैट गोलीय होता है, जिसकी लंबाई 42 इंच तथा व्यास 2.75 इंच (मोटे भाग की ओर) होता है। प्रत्येक बेस की दूरी 90 फीट, बेस की दूरी कर्ण सहित 127 फीट!

प्रमुख खेल शब्दावली :- होम, डायमंड, पिचर, होम रन, बेसमैन, आइट, स्ट्राइक एंट रबर।

बिलियर्ड्स :-

वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स तथा स्नूकर एसोसिएशन इस खेल को नियंत्रित करती है।

परिमाप :-  इस खेल का टेबल सामान्यतः 3.7 मीटर लंबा तथा 1.85 मीटर चौड़ा होता है तथा 3 फीट ऊंचा

 होता है। इसकी गेंद हाथी के दांत की या टिकाऊ प्लास्टिक की बनी होती है जिसका वजन 150 से
 210 ग्राम होता है! क्यू मजबूत लकड़ी का बना होता है, जिसकी लंबाई 90 से 145 सेमी के बीच होता है!

प्रमुख खेल शब्दावली :- क्यू, जिगर, ब्रेक पॉट, इनलक, इनऑफ, कौनसा, बोल्टिंग, हैजर्ड।

राइफल शूटिंग :-

प्रमुख खेल शब्दावली :- टारगेट, बुल्सआई, मजलफलग, स्कीट, शूटिंग, ट्रेंच शूटिंग आदि !

खो-खो :-

परिमाण :-  खो-खो का मैदान 27 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ी होती है! जबकि मैदान की कुल लंबाई 29 मीटर एवं चौड़ाई 16 मीटर होती है! इसमें आठ क्रॉस लाइन होते है
प्रमुख खेल शब्दावली :-  चेंज, एक्टिव, चेजर, रनर्स, फ्रीजो, फोन, कोसलेन आदि।

तैराकी :- 

द-फेडरेशन इंटरनेशनल डी नेशन एमैच्योर(FINA) तैराकी एवं अन्य सभी गैर पेशेवर जल क्रीड़ाओं को संचालित करती है।
परिमाप :-  लंबी दूरी की तरक्की के लिए 50 मीटर लंबा जलाशय जिसमें 6, 8 या 10 लेन होनी चाहिए। छोटी दूरी की तैराकी के लिए 25 मीटर लंबा जलाशय जिसमें 4, 5 या 8  लेन होनी चाहिए ! जलाशय में पानी की गहराई मीटर 9 मीटर होनी चाहिए! इसका तापमान 26°C के आसपास होना चाहिए!
प्रमुख खेल शब्दावली :- फ्रंट क्रॉल, ब्रेस्ट  स्ट्रोक, स्प्रिंग बोर्ड, टिवस्ट, बटरफ्लाई, जेन, स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक आदि!

मुक्केबाजी :-

रिंग की लंबाई-चौड़ाई : कम से कम 4.9×4.9m तथा अधिक से अधिक 6.10 × 6.10m
प्रमुख खेल शब्दावली :- पंच, अपरकट, राउंड, जैब, हुक, नॉक डाउन, नॉकआउट, हिटिंग दिल्ली, रिंग, ब्रेक, बेल, बेल्ट, ब्लो, बांउस आदि!
ओलंपिक खेल के मुक्केबाजी स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं तकनीक के लिए बेल बार्कर कप प्रदान किया जाता है!

मैराथन दौड़ :-

मैराथन दौड़ की दूरी : 26 मील 385 गज या 42.195 किमी.
प्रमुख खेलों में खिलाड़ियों की संख्या
1. बेसबॉल (Baseball) – 9
2. बास्केटबॉल (Basketball) – 5
3. बिलियडर्स- Billiards (स्नूकर) [Snooker] – 1
4. मुक्केबाजी (Boxing)– 1
5. ब्रिज (Bridge) – 2
6. शतरंज (Chess) – 1
7. क्रिकेट (Cricket) – 11
8. फुटबॉल- Football [(सॉकर) Soccer] – 11
9. गोल्फ (Golf) – कई व्यक्ति एक साथ खेलते हैं
10. जिमनास्टिक (Gymnastic) – कई व्यक्ति एक साथ खेलते हैं
12. हॉकी (Hockey) – 11
13. लेक्रोस (Lacrosse) – 12
14. नेट बॉल (Netball) – 7
15. पोलो (Polo) – 4
16. रग्बी (Rugby) – 15
17. वॉलीबॉल (Volleyball) – 6
18. वॉटर पोलो (Water Polo) – 7
May you like :-
Sharing Is Caring:

Leave a comment

error: Content is protected !!